दातागंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अजय गुप्ता
बदायूं, फरवरी 18 -- दातागंज। तहसील में मंगलवार के लिए बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें कुल 99 मत अधिवक्ताओं द्वारा डाले गये। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के लिए तीन अधिवक्ता चुनाव लड़े थे, जिसमें अध्यक्ष पद पर 39 मत अजय कुमार उर्फ टीटू गुप्ता को प्राप्त हुये और वह अध्यक्ष चुने गये। चुनाव में दूसरे नंबर पर केपी सिंह रहे, जिन्हें 34 मत प्राप्त हुये। तीसरे नंबर पर जाने आलम रहे, जिन्हें 21 मत प्राप्त हुये। इसके अलावा संतोष सिंह निर्विरोध सचिव चुने गये, वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए दो अधिवक्ता चुनाव लड़े। जिसमें सली रज्जाक को 58 मत प्राप्त हुये और वह विजयी हुये। बलवीर सिंह को 21 मत प्राप्त हुये और वह दूसरे स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष पद में छह मत निरस्त हुये एवं अध्यक्ष पद के लिए पांच मत निरस्त पाए गये। नवनियुक्त अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.