बदायूं, मई 13 -- शहर के दातागंज तिराहे पर मिला एक बैग उसके मालिक को सकुशल वापस कर दिया। बैग में एक लाख 31 हजार रुपये नगद समेत बैंक दस्तावेज और पहचान पत्र रखे थे। बैग बाइक से गिर गया था, जिसकी जानकारी मालिक को भी नहीं हो सकी थी। पुलिस की तत्परता पर व्यक्ति ने आभार जताया। मामला सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के दातागंज तिराहे का है। मंगलवार सुबह करीब पीआरवी 7841 को सड़क किनारे लावारिस बैग पड़ा मिला। पीआरवी कर्मियों ने बैग को सिविल लाइन कोतवाली पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बैग की जांच कर उसमें रखी बैंक पासबुक के आधार पर खाताधारक रामविलास मिश्रा पुत्र महाराम मिश्रा निवासी गांव पाठक नगला थाना उसहैत की पहचान की। यह भी पढ़ें- ससुराल जा रहे बाइक सवार से दातागंज में 2.50 लाख लूटे इसके बाद पुलिस ने उनसे संपर्क कर थाने बुलाया। सूचना मिलने ...