आरा, अप्रैल 10 -- वीडियो वायरल -सदर अस्पताल के न्यू इमरजेंसी वार्ड के बाहर गुरुवार की देर शाम घटना -घर से बुला गार्ड ने सफाईकर्मी से बनवाई दाढ़ी, 20 रुपए मांगने पर पीटा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता सदर अस्पताल के एक गार्ड ने पहले घर से बुलाकर सफाई कर्मी से दाढ़ी बनवाईं और रुपये मांगने पर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि मामला सामने आने के बाद गार्ड को तत्काल काम से हटा दिया गया है। वह नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा निवासी विनोद उपाध्याय बताया जा रहा है। पीड़ित सफाई कर्मी नवनीत ठाकुर है। वह अस्पताल में सफाई कर्मी के साथ ही नाई का काम भी करता है। मारपीट की घटना गुरुवार की देर रात की है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि गार्ड विनोद कुमार उपाध्याय की ओर से सफाई कर्मी नवनीत ठाकुर को डंडे से पीटा जा रहा है। मारपीट के दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.