घाटशिला, जून 29 -- गालूडीह। दाड़िसाई स्थित नवकुंज मंदिर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का महास्नान पूजन का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी से कलश यात्रा निकालकर भगवान का जलाभिषेक कराया।सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर स्वर्णरेखा नदी पहुंचीं। वहां पुजारी संजय मुखर्जी के द्बारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर पहुंचकर पुजारियों ने विधि-विधान से 108 कलश जल, दूध, दही, घी, शहद और सुगंधित द्रव्यों से भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा का महास्नान कराया महास्नान के बाद भगवान को नए वस्त्र पहनाकर श्रृंगार किया गया। यह भी पढ़ें- देव स्नान पूर्णिमा पर 108 महाकलशों से होगा भगवान जगन्नाथ का अभिषेक, 15 दिन नहीं होंगे दर्शन दर्शन के लिए आसपास के ...