दागी 45 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, जांच की समीक्षा
गोरखपुर, अगस्त 4 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस विभाग की छवि पर लगे दाग के बाद अब महकमा अपने भीतर फैले भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई में जुट गया है। इसी क्रम में वसूली, भ्रष्टाचार, लापरवाही और अन्य गंभीर आरोपों का सामना कर रहे 45 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। इनके खिलाफ पहले से चल रही विभागीय जांच की स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी गई है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ का कहना है कि जिन मामलों में आरोप प्रमाणित होंगे, उनसे संबंधित पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल की घटना ने पूरे विभाग को झकझोर दिया है। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि जिन पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप हैं, उनकी लंबित जांच प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराई जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.