दागी अपराधियों की बनेगी सूची, जमानत रद्द कराने के निर्देश
भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पुलिस कार्यालय में शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक और जिले के सभी थानाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान एसएसपी ने जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और अदालती अभियोजन कार्यों की गहन समीक्षा की और पुलिस अफसरों को कई कड़े निर्देश दिए। एसएसपी ने बैठक में स्पष्ट किया कि पुलिस थानों में आने वाले हर पीड़ित की शिकायत पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। शहरी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी और अन्य संपत्ति मूलक अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए एसएसपी ने इसके नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.