लखनऊ, मार्च 31 -- यूपी विधानसभा 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपना रूख साफ कर दिया है। मायावती ने कहा है कि बसपा दूसरी पार्टियों की तरह आपराधिक तत्वों को कतई प्रश्रय नहीं देगी। सर्वजन की टिकटों में भागीदारी होगी। बसपा अपनी कथनी और करनी में 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की विशिष्ट पहचान रखने वाली पार्टी है। उन्होंने पार्टी के प्रत्याशियों को शार्टलिस्ट करते समय सर्वसमाज को उचित और समुचित प्रतिनिधित्व देने का भी सही से ख्याल रखने का निर्देश भी दिया। मायावती ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में यूपी स्टेट व जिला कमेटी के छोटे-बड़े सभी पदाधिकारियों की बैठक में संगठन की ज़मीनी व आर्थिक मजबूती, जनाधार को बढ़ाने तथा चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रगति रिपोर्ट को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लपारवाह...