मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- सरैया। हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया अंचल कार्यालय में गुरुवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निदेशालय की एक टीम ने समीक्षा बैठक की। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सहायक निदेशक (कृषि गणना) अमरेंद्र कुमार ने परिमार्जन, दाखिल-खारिज तथा फार्मर रजिस्ट्रेशन की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। टीम ने अभिलेखों की त्रुटियों को सीओ अंकित कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी अभिषेक कुमार को शीघ्र सुधार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा गरीबों को आवास निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने, अंचल कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित करने पर विशेष बल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.