शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- सदर तहसील में फाइलों को लंबित रखने और घूस मांगने के आरोपों को लेकर कचहरी परिसर के वकीलों ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया था। समाधान न होने पर बुधवार को वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया और नगर मजिस्ट्रेट से मिलकर तहसीलदार व नायब तहसीलदार कांट पर कार्रवाई की मांग की। वकीलों का आरोप है कि दाखिल-खारिज की फाइलें महीनों से लंबित हैं और रिश्वत लेने के बाद ही आदेश पारित किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। धरने में रामकिशोर भदौरिया, प्रेम चंद्र कश्यप, अवनीश कुमार सिंह समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.