दाखिल-खारिज में लापरवाही बरतने वाले राजस्व कर्मी निलंबित
पटना, अगस्त 28 -- दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन में गंभीर अनियमितता, लापरवाही और मनमानेपन को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने गंभीरता से लेते हुए कड़ा कदम उठाया है। भोजपुर के शाहपुर अंचल के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी एवं वर्तमान में सीवान में पदस्थापित सोनू कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार समाहर्ता भोजपुर द्वारा सहयोग पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के संबंध में भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुई थी। जांच में दो दाखिल-खारिज वाद के निष्पादन में गंभीर अनियमितता, लापरवाही और मनमानेपन के आरोप सामने आए। विभाग ने इसे सरकारी कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम-9(1) के तहत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.