छपरा, मई 11 -- सीओ ने राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्र पर दर्ज कराई प्राथमिकी तरैया, एक संवाददाता। तरैया अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त सेवा-निवृत्त संविदा राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्र पर दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दाखिल-खारिज करने के एवज में 2.50 लाख रुपये की मांग की गई थी। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो 13 मार्च 2026 को वायरल हुआ था, जिसमें कर्मचारी को 500 रुपये का नोट लेते हुए देखा गया। बताया जाता है कि वायरल वीडियो सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा, जिसके बाद मामले का सत्यापन कराया गया। जांच के बाद तरैया अंचल कार्यालय ने पत्रांक संख्या 459, दिनांक 14 मार्च 2026 के माध्यम से अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को भेजी। जिला प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने के बाद जिला स्थापना कार्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.