बगहा, मई 7 -- एनके पांडेय जगदीशपुर। भू-स्वामी को मृत बताकर ज़मीन लिखवाने व कर्मचारी को मेल मे लाकर दाखिल-खारिज कराने के आरोप में पुलिस ने सेवानिवृत कर्मचारी राजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष निशी कुमारी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि झाखरा निवासी ऋषिकेश शरण ने जगदीशपुर थाना में एफआईआर दर्ज करा बताया था कि उनके हिस्से की ज़मीन को उनके सगे भाई घनश्याम शरण ने उन्हे मृत दिखाकर बेच दिया। मामले में पीड़ित ने अपने सगे भाई घनश्याम शरण तथा ज़मीन खरीदने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस अनुसंधान के दौरान तत्कालीन कर्मचारी राजेश मिश्रा की भूमिका भी सामने आई। जांच में उन पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े में संलिप्तता पाए जाने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद पुलिस ने राजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.