दाखिल खारिज मामले में प्रभारी सीओ से पूछा गया स्पष्टीकरण
औरंगाबाद, अप्रैल 17 -- एडीएम के आदेश के बावजूद नहीं लगाई थी रोक औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद सदर अंचल के प्रभारी सीओ से एडीएम अनुग्रह नारायण सिंह ने स्पष्टीकरण पूछा है। दाखिल खारिज से संबंधित आदेश पर रोक लगाने को लेकर जारी पत्र के आलोक में कार्रवाई नहीं करने के बाद यह स्पष्टीकरण पूछा गया है। नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र रिउर निवासी धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि वर्तमान में वह ठाकुरबाड़ी रोड, शिव स्थान के समीप रहते हैं। उन्होंने दाखिल खारिज वाद को स्थगित करने का अनुरोध किया था। एडीएम ने पुनरीक्षण वाद के आलोक में सुनवाई की तिथि 12 फरवरी तय कर दी थी। इसके साथ ही कहा गया था कि पुनरीक्षण वाद में अंतिम आदेश पारित होने तक दाखिल खारिज को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाए। इसके बावजूद भूमि सुधार उप समाहर्ता के स्तर से जारी दाखिल खारिज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.