बिजनौर, जून 15 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की ओर से लंबित राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय पर ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि कई मामलों में दो से तीन वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दाखिल-खारिज की कार्रवाई पूरी नहीं की गई है, जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि कई किसानो के दाखिल- खारिज के मामले लम्बित पड़े है जिनका समाधान नहीं हो पाया। साथ ही खतौनी में अंश निर्धारण संबंधी कमियां भी बनी हुई हैं। विभागीय कर्मचारी कई बार फाइलों को अनावश्यक रूप से बिजनौर भेज देते हैं, जिससे किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।तहसीलदार यह भी पढ़ें- भाकियू ने उप जिलाधिकारी को सौंपा मांगों का ज्ञापन नजीबाबा...