मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- साहेबगज (हिसं)। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पूर्व पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने अंचल और प्रखण्ड कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सीओ से कहा कि जब भी दाखिल खारिज या परिमार्जन के लिये आवेदन आता है, निश्चित समय के दो दिन बाद कर्मचारी लाभुक को पावती रसीद दें। इसके बावजूद काम नहीं हुआ तो कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। लाभुकों की सुविधा के लिए अब अंचल कार्यालय में एक कर्मी को ऑनलाइन आवेदन करने की जवाबदेही सौंपी गई है। पूर्व मंत्री ने अधिकारियों की समस्याएं सुनीं। कर्मचारी सप्ताह में दो दिनों तक पंचायत में कार्य करेंगे। उन्होंने प्रखंड और मनरेगा से जुड़ी समस्याओं को सुना और जल्द निष्पादन का सुझाव दिया। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता प्रमुख पूजा सिंह ने की। इस मौके पर बीडीओ मीनु कुमारी, सीओ पिंकी राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.