भागलपुर, अप्रैल 3 -- कहलगांव में अंचलाधिकारी के पद पर सुप्रिया के हड़ताल पर रहने के कारण विभागीय आदेश के तहत राजस्व अधिकारी सह कानूनगो अमोद कुमार सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन से प्रभार ग्रहण कर लिया है। साथ ही उन्होंने पीरपैंती अंचलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला है। बताया जाता है कि अमोद कुमार सिंह की सेवा अवधि अब मात्र एक माह शेष है, जिसके बाद वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वर्तमान में उन्हें जाति, आय आदि प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवश्यक डोंगल उपलब्ध नहीं हुआ है। डोंगल मिलने में लगभग एक पखवारे का समय लग सकता है। फिलहाल यह डोंगल प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम से है, जिनके माध्यम से ही प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। अंचलाधिकारी के हड़ताल पर रहने के कारण कहलगांव में दाखिल-खारिज सहित भूमि संबंधी अधिकांश कार्य पूरी तरह ठप पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.