पीलीभीत, फरवरी 26 -- पूरनपुर। दाखिल खारिज कराने आई महिला ने एक अधिवक्ता से तहसील परिसर में अभद्रता करते हुए हंगामा किया। आक्रोशित महिला ने अधिवक्ता के चेंबर में दस्तावेज फाड़ दिए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता की महिला बुधवार को तहसील में अधिवक्ता तिलकराम से दाखिल खारिज की जानकारी लेने आई। उसके साथ दो लोग भी थे। अधिवक्ता तिलकराम ने उसे बताया कि एक दाखिल हो गया है। दो दाखिल खारिज अधिकारियों के एसआईआर में व्यस्त होने से रह गए हैं। उन्हें शीघ्र करा दिया जाएगा। इस पर महिला भड़क गई। उसने अधिवक्ता तिलकराम को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। गुस्साई महिला ने चेंबर में रखे दस्तावेज फाड़ डाले। शोर शराबा होने पर दर्जनों अधिवक्ता एकत्र हो गए। उसने अधिवक्ताओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.