जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी सदाब आलम के साथ साथ थानाध्यक्ष अरविंद किशोर की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया।बड़ी संख्या में आवेदक अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। हालांकि पूर्व से सूचिबद्ध तीन मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें एक मामले को निष्पादित कर दिया गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दरम्यान सुनवाई की रफ्तार प्रभावित हुई है। अब यह रफ्तार बढ़ेगी। इसके अलावा परिमार्जन एवं दाखिल-खारिज के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने की लोगों ने अंचलाधिकारी से गुहार लगाई। हालांकि अंचलाधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों की कमी से ससमय काम पुरा नही हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.