लोहरदगा, फरवरी 21 -- सेन्हा, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिला के सेन्हा अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत ने अंचल कर्मी और चौकीदारों के साथ बैठक कर राजस्व मामलों की समीक्षा की। दाखिल खारिज, भूमी मापी, राजस्व वसूली और अतिक्रमण जैसे कार्यो को जल्द निपटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही चौकीदारों को गांव में अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और समय पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया। अंचल कर्मियों को समय पर कार्यालय आने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने को कहा गया। चौकीदारों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और घटनाओं की जानकारी अंचल कार्यालय को तुरंत देने को कहा। बैठक में अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत के अलावा प्रभारी सीआई, प्रवीण कुमार, कर्मचारी नित शिखा, विशाल, अमीन कुदरत, कंप्यूटर ऑपरेटर कुर्बान, विनोद सहीत सभु चौकिदार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.