कोडरमा, जून 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शनिवार को सतगावां प्रखंड सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उपायुक्त ने अंचल कार्यालय से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज का कोई भी मामला लंबित न रहे और सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा संचालित जलापूर्ति योजनाओं, पैक्स एवं सहकारी समितियों के कार्यों, धान अधिप्राप्ति, बीज गुणण प्रक्षेत्र सतगावां तथा कृषक पाठशाला की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई, जबकि जिला आपूर्ति पदाधिका...