दाखिले से पहले 4 चीजें चेक कर लें छात्र, UGC ने जारी की एडवाइजरी, देश के 32 फर्जी विश्वविद्यालय भी बताए
नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- आपके बच्चे इस साल किसी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दाखिला ले चुके हैं या दाखिले की सोच रहे हैं तो पहले शैक्षणिक संस्थानों की जानकारी जरूर ले लें। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता के लिए मंगलवार को महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। सर्वोच्च न्यायालय के 09 अक्टूबर 2026 के आदेश के बाद यूजीसी ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है। यूजीसी ने कहा है कि देश में कई ऐसे शैक्षणिक संस्थान चल रहे हैं, जो बिना कानूनी मान्यता के ही कोर्स चला रहे हैं और डिग्री देने का दावा कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों में एडमिशन लेने से छात्रों का पैसा, समय और भविष्य तीनों बर्बाद हो सकते हैं। यूजीसी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी संस्थान में एडमिशन लेने या फीस जमा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता और कानूनी स्थिति की पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.