दाखिले के साथ ही छात्रों से एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग, शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई
गुड़गांव, अगस्त 18 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। नए सत्र में कॉलेज का पहला दिन केवल परिचय और नई दोस्ती तक सीमित नहीं रहेगा। कैंपस में कदम रखते ही विद्यार्थियों को यह भी स्पष्ट करना होगा कि वे रैगिंग नहीं करेंगे और न ही किसी दूसरे छात्र को इसमें शामिल होने के लिए उकसाएंगे। गुरुग्राम में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में रैगिंग रोकने के लिए यूजीसी के नियम एक बार फिर संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण हो गए हैं। शहर में निजी विश्वविद्यालयों के साथ सरकारी, एडिड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बड़ी संख्या में नए विद्यार्थी पहुंचेंगे। इसलिए दाखिले के साथ ही एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग और कैंपस में निगरानी की व्यवस्था पर जोर रहेगा। रैगिंग की शिकायतों को केवल वरिष्ठ-जूनियर के बीच होने वाली सामान्य नोकझोंक मानकर नजरअंदाज नहीं किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.