नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सीएम श्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा छह, 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का गुरुवार को अंतिम मौका है। उधर, ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी को बदलने के लिए सुधार विंडो खुली है। ऐसे में सीएम श्री स्कूलों में दाखिला लेने वालों के लिए बेहतर अवसर है कि वह तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं। इसमें केवल वे छात्र प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे जो दिल्ली के निवासी हैं। साथ ही, 50 प्रतिशत सीटें सरकारी स्कूलों से कक्षा पांचवीं, आठवीं और दसवीं पास करने वाले छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा की जाएगी। साथ ही, छठी व नौंवी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा मार्च के अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.