दाखिले के नाम पर 46 लाख ठगने वाला छात्र गिरफ्तार
लखनऊ, अगस्त 30 -- प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान बिट्स पिलानी में दाखिला दिलाने के नाम पर छात्रा के परिवार से 46 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले मुख्य आरोपित को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अमौसी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है, जो फ्लाइट से शहर छोड़ने की फिराक में था। एडीसीपी अपराध किरन यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बिजनौर निवासी यशराज बाजपेई (21) है। आईआईएम रोड स्थित एल्डिको टाउनशिप निवासी डॉ. किरन चौबे ने 20 अगस्त को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर संचालित फर्जी एजुकेशन कंसल्टेंसी के जरिए बेटी का बिट्स पिलानी में दाखिला कराने का झांसा दिया गया। आरोपितों ने खुद को अलग-अलग कंसल्टेंसी का प्रतिनिधि और वरिष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.