दाखिले की दौड़ : डीयू के पीजी पाठ्यक्रम में सात जून तक प्रवेश का मौका
नई दिल्ली, जून 4 -- नई दिल्ली। डीयू ने परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह देते हुए स्पष्ट किया है कि सीएसएएस (पीजी)-2026 पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि सात जून है। यह प्रक्रिया नियमित पाठ्यक्रमों के साथ-साथ नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के लिए भी लागू होगी। विश्वविद्यालय ने बताया कि केवल सीयूईटी (पीजी) परीक्षा में शामिल होना दाखिले के लिए पर्याप्त नहीं है। सभी अभ्यर्थियों को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस)-पीजी पोर्टल पर अलग से आवेदन करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय के सभी विभागों, केंद्रों और संबद्ध कॉलेजों में पीजी दाखिले इसी पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- दाखिला की दौड़: डीयू पीजी दाखिले की अंतिम तिथि 7 जून, आवेदन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.