फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। गांधी कॉलोनी में एक 15 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी 10वीं कक्षा में दाखिला न मिलने से तनाव में थी। एनआईटी थाना पुलिस ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।पुलिस के मुताबिक, 15 वर्षीय किशोरी ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एक निजी स्कूल से नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। सेहत ठीक न रहने के कारण गत वर्ष उसने दाखिला नहीं लिया था। अब वह दोबारा से स्कूल में दाखिला लेना चाहती थी। स्कूल में दाखिले की इच्छा जाहिर करने पर उसके पिता उसे सोमवार सुबह सरकारी स्कूल लेकर गए थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने किशोरी के पिता को बताया कि जिस स्कूल से नौवीं कक्षा पास की है, उसी में 10वीं में दाखिला लेना होगा। वहां से लौटने पर किशोरी के माता-पिता अपनी डयृटी पर चले गए थे। किशोरी अपने घर पर अकेली थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.