गाज़ियाबाद, जून 8 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। आरटीई दाखिला नहीं करने वाले जिले के स्कूलों की मान्यता समाप्त करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही जिन स्कूलों को सस्ती दरों पर जमीन मुहैया कराई गई है उसे भी वापस लेने का दावा शिक्षा विभाग कर रहा है। शिक्षा विभाग ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर रहा है जिन्होंने निर्देशों के बाद भी मासूम बच्चों को दाखिला नहीं दिया है। जिले में आरटीई योजना के तहत 1349 स्कूलों की 13 हजार से अधिक सीटों पर दाखिला प्रक्रिया फरवरी 2026 से चल रही है। चयन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू हुई और 27 मार्च तक संपन्न हो गई। पहले तो चयनित बच्चों को ऑफर लेटर देने में ही विभाग ने अतिरिक्त समय लिया। वहीं, जब ऑफर लेटर मिल गए तो स्कूल दाखिला देने में आनाकानी करने लगे। स्कूलों की मनमानी का यह सिलसिला अभी तक जारी है। अभिभावक लगातार स्कूल और ...