नई दिल्ली, जून 4 -- एनसीडब्ल्यूईबी में भी आवेदन की तिथि 7 जून नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

प्रवेश प्रक्रिया शुरू दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह देते हुए स्पष्ट किया है कि सीएसएएस (पीजी)-2026 पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून है। यह प्रक्रिया नियमित पाठ्यक्रमों के साथ-साथ नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के लिए भी लागू होगी। अभ्यर्थी दिल्ली विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश पोर्टल https://pgadmission.uod.ac.in से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

केवल सीयूईटी देना पर्याप्त नहीं विश्वविद्यालय ने बताया कि केवल सीयूईटी (पीजी) 2026 परीक्षा में शामिल होना दाखिले के लिए पर्याप्त नहीं है। सभी अभ्यर्थ...