नई दिल्ली, जून 10 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए 36 पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जून से शुरू हो गई है और इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- दाखिला की दौड़: इग्नू में 36 पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश शुरू, 1 जुलाई तक करें आवेदन प्रवेश कार्यक्रम विश्वविद्यालय की ओर से मनोविज्ञान, मानवशास्त्र, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, जैव रसायन, रसायन विज्ञान, भूगोल, भूविज्ञान, जीवन विज्ञान, भौतिकी, सांख्यिकी, गणित, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर विज्ञान, शिक्षा, दूरस्थ शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान, ललित कला, रंगमंच कला, संगीत, नृत्य, सामाजिक कार्य, प्रबंधन, वाणिज्य, पोषण विज्ञान, बाल विकास, ...