गुड़गांव, मार्च 16 -- सर्वे में 2300 से अधिक बच्चे ऐसे मिले जो कभी स्कूल नहीं गए आउट ऑफ स्कूल और ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए होगा कामसात साल तक के बच्चों को सीधा प्रवेश मिलेगा7 से 14 के बीच की उम्र वाले छात्रों के लिए ब्रिज कोर्स शुरू होगागुरुग्राम, संवाददाता। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले ही शिक्षा विभाग ने आउट ऑफ स्कूल और ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी तेज कर दी है। सर्वे में जिन बच्चों की पहचान की गई थी, उन्हें उनके नजदीकी सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए विभाग की टीमें काम करेंगी। 7 वर्ष से कम आयु के बच्चों का सीधे स्कूलों में प्रवेश कराया जाएगा, जबकि 7 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को ब्रिज कोर्स के माध्यम से पढ़ाई के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने चिन्हित ...