गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर दाखिला प्रक्रिया शुरू होते ही छात्रों का रुझान इस बार पारंपरिक डिग्री पाठ्यक्रमों की बजाय व्यावसायिक और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों की ओर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के पोर्टल खुलते ही छात्र रोजगार आधारित पाठ्यक्रमों की जानकारी जुटाने में लग गए हैं। कई छात्र परीक्षा परिणाम आने से पहले ही प्रारंभिक पंजीकरण कर प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने में जुटे हैं, जबकि बड़ी संख्या में विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यमों से भी कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की जानकारी खंगाल रहे हैं।

कौशल आधारित पाठ्यक्रमों को मिल रही प्राथमिकता शहर के सरकारी और निजी संस्थानों में इस बार डिजिटल विपणन, व्यवसाय विश्लेषण, एनिमेशन, आतिथ्य प्रबंधन, जनसंचार, विदेशी भाषाएं, सूचना प्रौ...