नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- धुरंधर 2 जबसे रिलीज हुई है तबसे फिल्म के कई सीन और किरदारों को लेकर खूब डिस्कशन चल रहा है। फिल्म के कुछ किरदार जो रियल लाइफ में भी हैं, वे भी खुलकर इस पर बात कर रहे हैं। अब धुरंधर में राकेश बेदी द्वारा निभाया गया किरदार जमील जमाली भी सबको काफी पसंद आ रहा है। पाकिस्तानी नेता नबील गबोल भी तबसे काफी चर्चा में हैं क्योंकि उनसे लोग किरदार को कनेक्ट कर रहे हैं।क्या बोले दाऊद को लेकर नबील फिल्म में दाऊद इब्राहिम(बड़े साहब) को भी दिखाया गया, लेकिन उसमें दाऊद की हालत काफी खराब दिखाई गई जो बेड पर है और खड़े होने लायक नहीं है। अब क्यों घंटी बजे शो पर नबील से पूछा गया, हमारे मुंबई से एक पड़ोसी रहते हैं कराची में, उन्हें बड़े साहब बोलते हैं, क्या आप मिले हो उनसे? यह भी पढ़ें- धुरंधर 2 ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर बॉबी, शोले को छोड़ा ...