नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मुंबई के भिंडी बाजार स्थित हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना इमारत को गिराने की तैयारी कर ली है। आज ही यह कार्रवाई होने वाली है। इस दौरान मुसाफिरखाना परिसर के अंदर बनी एक मस्जिद को भी गिराया जाना है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भिंडी बाजार स्थित उसके पैतृक घर के ठीक बगल में यह मस्जिद स्थित है। यह वही घर है जहां बैठकर दाऊद इब्राहिम ने मुंबई में बम धमाकों की सारी योजना बनाई थी। इस कार्रवाई से पहले बीएमसी ने बुधवार को एक बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक कमिश्नर अश्विनी भिड़े की मौजूदगी में होगी। बैठक में हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना इमारत को गिराने पर चर्चा होगी। वहीं, मस्जिद को गिराने के बारे में अंतिम फैसला इसी बैठक में लिया जाएगा। दाऊद इब्राहिम के पैतृक घर के पास स्थित मुसाफिरखाना इमारत को ...