दाऊद इब्राहिम के घर पर अब नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने लगाई रोक; वक्फ बना वजह
मुंबई, नवम्बर 20 -- अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के परिवार से जुड़ी मुंबई की एक इमारत पर चल रही तोड़फोड़ की कार्रवाई पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार स्थित हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अदालत ने फिलहाल रोकने का निर्देश दिया है। इस इमारत में करीब 150 साल पुराना प्रार्थना स्थल भी है। अदालत ने सभी पक्षों को अगले बुधवार तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश के समय तक बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) इमारत का करीब 60 से 70 फीसदी हिस्सा गिरा चुकी थी। अदालत के हस्तक्षेप के बाद प्रार्थना स्थल, उसके ऊपर पहली मंजिल का एक हिस्सा और इमारत के पिछले हिस्से के कुछ भागों को तोड़ने से रोक दिया गया।वक्फ बोर्ड की अपील का हवाला देकर हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता इस मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.