हाथरस, अप्रैल 17 -- मुरसान। मुरसान के दऊदा गांव निवासी किसान हरवीर सिंह की बेटी अर्पिता चौधरी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एनडीए की परीक्षा में आठवीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।अर्पिता ने पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई आरबीएस स्कूल मुरसान से की। इसके बाद, उन्होंने छठी से बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा गाजियाबाद में पूरी की। एनडीए की तैयारी के लिए अर्पिता ने देहरादून डिफेंस एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त की। शुक्रवार को अर्पिता चौधरी अपने गांव पहुंचीं। इससे पहले कस्बा मुरसान में जगह-जगह उनका स्वागत और सम्मान किया गया। रालोद नेता प्रवीण पोनिया ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर रोहित सिंह बंका और भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के जिलाध्यक्ष शेलू चौधरी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे...