हाथरस, सितम्बर 25 -- हाथरस, संवाददाता। 115वें लक्खी एवं तृतीय प्रांतीयकृत मेला श्री दाऊजी महाराज के मुख्य मेला पंडाल में शुक्रवार को पंचायती राज, सहकारिता एवं कृषि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने पंचायती राज, कृषि और सहकारिता से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय कवि मुनि प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। जितेंद्र शर्मा कार्यक्रम संयोजक तथा मनोज सिसोदिया एडवोकेट प्रधान परसारा और योगेंद्र यादव सह संयोजक रहे। सम्मेलन में उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राकेश शंकर श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी और जिला सीवीओ ...