दाऊजी मेला परिसर में लगी प्रदर्शनी बनी जन-जागरूकता का केंद्र
हाथरस, अक्टूबर 5 -- हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में स्थापित प्रदर्शनी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं जनसामान्य के बीच जन-जागरूकता का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उन्हें प्रचार साहित्य भी वितरित किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं निरंतर सेवा के 25 वर्षों के दौरान जनकल्याण, सुशासन, सेवा एवं विकास के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। प्रदर्शनी में "सेवा से समृद्धि की ओर" की अवधारणा को केंद्र में रखते हुए सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ-साथ युवा, महिला, किसान एवं वंचित वर्गों के सश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.