दाउदपुर से बरामद हुई अपहृत युवती, महिला समेत दो गिरफ्तार
छपरा, मई 12 -- दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र से करीब 20 दिन पूर्व अपहृत युवती को पुलिस ने सोमवार की देर शाम दाउदपुर बाजार से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से युवती के परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, वहीं पुलिस भी लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। युवती के पिता ने 22 अप्रैल को दाउदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान पड़ोसी गांव के कुछ लोग उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चले गए। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दाउदपुर बाजार में छापेमारी कर युवती को बरामद किया गया। बरामद युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ ही छपरा न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.