मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वार्ड 12 के दाउदपुर कोठी व सिकंदरपुर कुंडल में जलापूर्ति को लेकर दो नए सबमर्सिबल पंप चालू हो गए। मौके पर निगम के कार्यपालक अभियंता बिजेंद्र कुमार के साथ इंजीनियरों की टीम मौजूद रही। दोनों पंप पांच-पांच एचपी के हैं। दाउदपुर कोठी के अभिषेक किराना गली में पंप लगाया गया है।कार्यपालक अभियंता के मुताबिक निगम की योजना के तहत दोनों जगहों पर लगाए गए पंप तकनीकी तौर पर सही तरीके से काम कर रहे हैं। वार्ड पार्षद ममता कुमारी ने बताया कि नए पंप के जरिए पानी की आपूर्ति चालू होने से करीब दो हजार आबादी को राहत मिली है। हालांकि, वार्ड के आधे से अधिक क्षेत्र में अब भी पानी को लेकर लोग परेशानी झेल रहे हैं। उन इलाकों में जलापूर्ति की सुविधा नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...