गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के दाउदपुर में शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद उसके बैंक खाते से भी छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने इस मामले में छिनैती का केस दर्ज करने की जगह गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल तलाशने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम निवासी सत्यम त्रिपाठी शुक्रवार शाम करीब 7:25 बजे साइकिल से दाउदपुर स्थित राज्यसभा सांसद के आवास के पास से गुजर रहे थे। उसी दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी एक ही बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पीछे से आए और उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
घटना का विवरण मोबाइल के कवर में रखे करीब 1100 रुपये भी साथ ही चले गए। घटना के बाद सत्यम ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश पैडलेगंज की ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.