छपरा, मई 14 -- दाउदपुर में ट्रक-ऑटो की टक्कर, एक की मौत, दो घायल दाउदपुर(मांझी)।छपरा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के पूरब सोनिया पुल के समीप गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा भेजा, जहां रास्ते में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ऑटो को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीरहादसे का विवरण जानकारी के अनुसार ऑटो चालक...