दाउदपुर में टायर फटने से पिकअप पलटी, 13 मजदूर घायल
छपरा, जून 9 -- दाउदपुर में टायर फटने से पिकअप पलटी, 13 मजदूर घायल दाउदपुर (मांझी)। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर मंगलवार की अहले सुबह टायर फटने से मक्का लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। यह भी पढ़ें- मशरक में बेकाबू ट्रैक्टर का कहर: सड़क किनारे सो रहे 7 लोगों को रौंदा, सभी जख्मीघटनास्थल पर अफरातफरी दाउदपुर थाना क्षेत्र के बेलदारी लाइन होटल के समीप हुए इस हादसे में वाहन पर सवार 13 मजदूर घायल हो गए। इनमें 10 की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों और होटल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.