छपरा, अप्रैल 24 -- 2 - दाउदपुर-कोपा के बीच एनएच-531 पर कड़ी धूप में वाहन जांच करते एसएसपी विनीत कुमार व पुलिस टीम दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर व कोपा थाना क्षेत्र के बीच शुक्रवार को एनएच-531 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सारण के एसएसपी विनीत कुमार ने स्वयं सड़क पर मौजूद रहकर किया। कड़ी धूप के बावजूद एसएसपी सड़क पर खड़े होकर खुद वाहनों की जांच करते नजर आए, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को रोककर उनके कागजात, डिक्की, संदिग्ध वस्तुओं और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। पुलिस की सख्ती और सक्रियता से पूरे इलाके में चौकसी का माहौल बना रहा और लोगों में सुरक्षा की भावना भी देखने को मिली। यह भी पढ़ें- दाउदपुर में एनएच-531 पर एसएसपी के नेतृत्व में सघन वाहन जांच, औचक अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.