छपरा, मार्च 18 -- दाउदपुर(मांझी)। दाउदपुर स्थित एक एटीएम में कार्ड बदलकर रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के जैतपुर नायक टोला निवासी राजेश कुमार राम ने बताया कि वह बस स्टैंड के समीप दास मार्केट स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद अज्ञात लोगों ने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 40 हजार रुपये निकासी का मैसेज आने पर उसे ठगी की जानकारी हुई। घटना के बाद पीड़ित ने दाउदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त एटीएम में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं रहने से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ठगों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं में बना भय दूर हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.