दाउदपुर थाना पहुंचे एसएसपी, अभिलेख व लंबित कांडों की जांच की
छपरा, मई 29 -- दाउदपुर। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने गुरुवार की देर रात दाउदपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हाजत व अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने रात्रि गश्ती, वाहन जांच व विधि-व्यवस्था संधारण की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित रखरखाव और पुलिस कार्यों में तत्परता बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अपर थानाध्यक्ष बिपुल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सरकारी जमीनों का सत्यापन कराने का सीओ को दिया निर्देश जाली दस्तावेज पर जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.