दाउदपुर ढाला पर पिकअप की टक्कर से रेल फाटक टूटा, सतर्कता से टला बड़ा हादसा
छपरा, अप्रैल 28 -- 11 - दाउदपुर स्टेशन के पूरब स्थित ढाला संख्या 61/सी पर फाटक का बूम टूटने के बाद लगा वाहनों का जाम दाउदपुर (मांझी)। छपरा-सीवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन के पूरब स्थित ढाला संख्या 61/सी पर मंगलवार की सुबह एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रेल फाटक के बूम में टक्कर मार दी, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सुबह करीब 8:45 बजे की बताई जाती है। गेटमैन के अनुसार, अप लाइन से लिच्छवी एक्सप्रेस के आगमन का सिग्नल मिलते ही वह फाटक बंद कर रहा था। इस दौरान ढाला पार करने की जल्दबाजी में पिकअप चालक अनियंत्रित होकर फाटक से जा टकराया और टक्कर के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गेटमैन ने तत्परता दिखाते हुए स्लाइडर की मदद से फाटक बंद किया, जिससे लिच्छवी एक्सप्रेस को सुरक्षित पार कराया जा सका। इसके कुछ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.