चंदौली, मार्च 23 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्य पर्वत की पहाड़ियों के किनारे बसे ग्राम पंचायत दाउदपुर में आज भी स्वच्छ पेयजल एक बड़ी समस्या बनी हुई है। लगभग 2000 की आबादी वाले इस गांव के लोग बुनियादी सुविधा के अभाव में दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। गांव की स्थिति ऐसी है कि यहां के ज्यादातर परिवार आज भी पुराने कुओं के पानी पर निर्भर हैं। जो न केवल असुरक्षित है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहतर है। वे हैंडपंप लगवाकर किसी तरह अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। लेकिन गरीब तबके के लोग इसके लिए सक्षम नहीं हैं। ऐसे में उन्हें मजबूरीवश कुओं का सहारा लेना पड़ता है। जिनका पानी अक्सर गंदा और प्रदूषित रहता है। इसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.