औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- दाउदनगर विधि संघ की कार्यकारिणी बैठक में आम चुनाव को लेकर निर्णय लिया गया। अध्यक्ष निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह तय किया गया कि संघ का आम चुनाव 20 मई को कराया जाएगा। बैठक के दौरान पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान कार्यकाल समाप्त हो चुका है, ऐसे में समय पर चुनाव कराना आवश्यक है। इस प्रस्ताव पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताते हुए निर्धारित तिथि पर चुनाव कराने का निर्णय लिया। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एक चुनाव समिति का गठन किया गया है। इसमें हरनाथ सिंह, लक्ष्मण सिंह, नंद कुमार सिंह, ध्रुव नारायण ओझा और अरविंद कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कल्याण कोष से जुड़े पदाधिकारी यद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.