औरंगाबाद, जून 4 -- दाउदनगर अनुमंडलीय विधिक संघ के 2026-28 सत्र के लिए नव निर्वाचित सांगठनिक पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह विधिक संघ हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, महासचिव रामाशीष सिंह समेत सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद एवं दायित्वों की शपथ ली।

अतिथि के रूप में न्यायिक दंडाधिकारी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर के अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनुराग गौरव, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चंदन कुमार, न्यायकर्ता करिश्मा कुमारी तथा न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी दीपक कुमार मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं का स्वागत चुनाव आयोजन समिति की ओर से निर्वाची पदाधिकारी नंद कुमार सिंह, सहायक ...