दाउदनगर में वज्रपात से किस की मौत
औरंगाबाद, मई 29 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के केशराड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह आंधी-पानी के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान केशराड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय केदार यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि केदार यादव सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ अचानक आंधी और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
घटना का विवरण बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.